प्रयागराज से नीट की छात्रा का अपहरण कर इंदौर ले गया, बंधक बनाकर किया रेप, जबलपुर का युवक गिरफ्तार..!

प्रयागराज से नीट की छात्रा का अपहरण कर इंदौर ले गया, बंधक बनाकर किया रेप, जबलपुर का युवक गिरफ्तार..!

प्रेषित समय :19:20:16 PM / Sun, Aug 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित हाथीताल कालोनी गोरखपुर निवासी युवक शैल्विन फ्रांसिस ने प्रयागराज में नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर इंदौर लेकर आ गया. यहां पर छात्रा को बंधक बनाकर रेप किया. प्रयागराज पुलिस पीछा करते हुए इंदौर पहुंची और शैल्विन को गिरफ्तार कर छात्रा को चंगुल से निकाल लिया.

बताया गया है कि गोरखपुर स्थित हाथीताल कालोनी में रहने वाला शैल्विन फ्रांसिस इंदौर में एक होटल में जॉब करता रहा. यहां पर रहते हुए शैल्विन ने सोशल मीडिया पर प्रयागराज निवासी नाबालिगा छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फंसा लिया. शैल्विन को पता चला कि वह प्रयागर के कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रही है. जिसपर उसने बातचीत के दौरान इंदौर में अच्छे कोचिंग संस्थान का झांसा दिया. इसके बाद वह प्रयागराज पहुंच गया. नाबालिग छात्रा जब घर से सिविल लाइन स्थित कोचिंग संस्थान जाने निकली, इस दौरान शैल्विन पहुंच गया और छात्रा का अपहरण कर इंदौर लेकर आ गया.

जहां पर छात्रा को अपने घर में बंधक बनाकर रेप करता रहा. इधर बेटी के घर न पहुंचने से परिजन चितिंत हो गए, उस ई-रिक्शा के चालक ने पूछताछ की तो उसे कोचिंग लेकर जाता था. ई-रिक्शा चालक द्वारा संतोष जनक जबाव न दिए जाने पर श्परिजनों ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की, जांच के दौरान पता चला कि छात्रा की सोशल मीडिया पर इंदौर के शैल्विन नामक युवक से दोस्ती थी, जिससे चेटिंग पर बातचीत करती रही. इसके बाद प्रयागराज यूपी पुलिस इंदौर पहुंच गई और स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर शैल्विन को गिरफ्तार कर नाबालिगा को बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को बीते दिन प्रयागराज लाकर पूछताछ की गई, यहां पर छात्रा ने अपने साथ हुए रेप की जानकारी पुलिस को दी. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-