जबलपुर के धनवतंरी नगर में लाल बाबा मंदिर में चोरी, दानपेटी के ताले तोड़कर तीन लाख रुपए ले गए चोर

जबलपुर के धनवतंरी नगर में लाल बाबा मंदिर में चोरी, दानपेटी के ताले तोड़कर तीन लाख रुपए ले गए चोर

प्रेषित समय :18:13:32 PM / Sun, Aug 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में धनवतंरी नगर स्थित स्वयं सिद्ध श्री लाल बाबा मंदिर में घुसे चोरों ने दानपेटी के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपए चोरी कर लिए. आज सुबह जब श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने पहुंचे तो देखा कि दानपेटी के ताले टूटे पड़े है, उसमें रखे करीब तीन लाख रुपए गायब है. चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार धनवतंरी नगर में स्वयं सिद्ध लालबाबा का मंदिर क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केन्द्र है, यहां पर आए दिन धार्मिक आयोजन होते रहे है, लोगों सुबह से लेकर शाम तक दर्शन करने के लिए पहुंचते है. यहां देर रात घुसे चोरों ने दो दान पेटी के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपए चोरी कर लिए. आज सुबह जब पुजारी राहुल चौबे मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपेटी के ताले टूटे पड़े है, उसमें रखे रुपए गायब है. मंदिर में चोरी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई.

देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए.जिन्होने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो देर रात लगभग 3.30 बजे 3 संदिग्ध युवक दान पेटी तोड़ते और चोरी करते नजर आए हैं. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-