जबलपुर. एमपी के कटनी से जबलपुर मोबाइल फोन रिपेयरिंग का काम सीखने आए युवक साहिल तामिया पर कछपुरा मालगोदाम के पास बदमाश ने रोककर खाना खाने रुपयों की मांग की, साहिल ने अपना टिफिन दिया तो गुस्साए बदमाश ने चाकू निकालकर साहिल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई. हमले से घायल साहिल के गिरते हुए हमलावर मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला.
जेठी नगर रंगनाथ कटनी निवासी साहिल तामिया उम्र 21 वर्ष जबलपुर में अपनी चाची के घर शांति नगर परसवाड़ा था, यहां पर रहकर वह गढ़ा बाजार में आकाश मोबाइल में मोबाइल सीखने का लगा. सुबह लगभग 10-45 बजे चचेरे भाई बाबू के साथ बाइक पर रानी दुर्गावती स्कूल तक आया और वहीं उतर गया. वह रानी दुर्गावती स्कूल से पैदल गंगानगर तिराहे तक इसके बाद आटो में बैठकर कछपुरा मालगोदाम की ओर रवाना हो गया. आटो जब नब्बे क्वार्टर रेल्वे लाईन के किनारे आगे बढ़ रहा था. इस दौरान एक युवक ने रोककर साहिल से खाना खाने के लिए रुपयों की मांग की. साहिल ने रुपए देने से मना करते हुए अपना टिफिर दे दिया.
इस बात से भड़के युवक ने चाकू निकालकर साहिल पर हमला कर दिया. हमले में साहिल के चेहरे, गले, हाथ व कंधे में चोट आई और वह गिर गया, इस बीच हमलावर साहिल का मोबाइल छीनकर भाग निकला. वहीं हमला होते देख आटो चालक भाग निकला, वहीं आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायल सािहल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई. जहां पर घायल साहिल से पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

