जबलपुर. एमपी के जबलपुर में विजय नगर स्थित बचपन स्कूल के पास गौरव ठाकुर नामक युवक पर हमला कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के रुपयों में 450 रुपए जब्त किए है. पुलिस अब शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.
पुलिस के अनुसार गौरव ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी सप्तऋ षि कॉलोनी लमती गढ़ाफाटक स्थित कपड़े की दुकान में काम करता है पिछले दिनों दुकान मालिक से 3900 रूपए लेकर अपने दोस्त अंशुल के साथ बाइक पर घड़ी चौक तक आया, यहां से वह पैदल अपने घर के लिए चल दिया. जब वह बचपन स्कूल के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान लाल रंग का ई-रिक्शा से तीन युवक आए और रोककर चाकू अड़ा दिया.
गौरव कुछ समझ पाता इससे पहले तीनों ने मारपीट करते हुए जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें रुपए व आधार कार्ड रखा था. गौरव ने तीनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह ई-रिक्शा से भाग निकले.
पुलिस ने गौरव की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी. इस दौरान पुलिस ने राजीवगॉधी नगर में दबिश देते हुए नंदू उर्फ शिवकुमार पिता मोहन नायक उम्र 30 वर्ष निवासी गली नम्बर 2, तारा उर्फ तनुज पिता नवल किशोर नायक उम्र 23 वर्ष व संजू केवट पिता कमलेश केवट उम्र 22 वर्ष निवासी बजरंग नगर करमेता माढ़ोताल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट गए रुपयों में नगद 450 रूपए किए. गौरतलब है कि नंदू नायक के विरूद्ध पूर्व से 3 अपराध चोरी एवं आम्र्स एक्ट के तथा संजू केवट के विरूद्ध 2 अपराध , सट्टा एवं आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

