जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरेला स्थित शिलपुरी गांव में आज दर्दनाक हादसे में आंगनबाड़ी से घर लौट रहे दो पांच वर्षीय मासूमों की नाले में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर जाने के बजाय गांव के बाहर स्थित एक बड़े नाले में नहाने चले गए जहां गहरे पानी में चले जाने से उनकी जान चली गई।
बताया गया है कि दोनों बच्चे साहित परस्तेव रोमिल पट्टा उम्र 5 वर्ष आज दोपहर करीब 3 बजे आंगनबाड़ी से निकले थे। रास्ते में वे गांव के बाहर स्थित नाले पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। शाम करीब 5 बजे तक जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सबसे पहले आंगनबाड़ी पहुंचकर जानकारी लीए लेकिन वहां से कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव के कुछ बच्चों ने बताया कि दोनों को नाले की ओर जाते देखा था। परिजन और ग्रामीण जब नाले पहुंचे तो किनारे पर बच्चों के कपड़े और चप्पल रखे मिले। इससे आशंका हुई कि दोनों पानी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नाले में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब शाम 6 बजे दोनों बच्चों के शव नाले के भीतर झाडिय़ों में फंसे मिले। उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गयाए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। पूरे शिलपुरी गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जबलपुर के बरेला में दर्दनाक हादसा, नाला में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत,
प्रेषित समय :23:38:58 PM / Sat, Aug 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




