जबलपुर में भगवान भगवान कृष्ण-शिव पर कथित टिप्पणी से भड़का आक्रोश, मौलाना जर्जिस के खिलाफ एफआईआर की मांग

जबलपुर में भगवान भगवान कृष्ण-शिव पर कथित टिप्पणी से भड़का आक्रोश, मौलाना जर्जिस के खिलाफ एफआईआर की मांग

प्रेषित समय :16:24:55 PM / Mon, Aug 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान का विरोध तेज हो गया है। हिंदू संगठनों के साथ ही मुस्लिम समुदाय के कुछ राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने भी बयान की निंदा करते हुए मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
                            विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बेलबाग थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री मुज़म्मिल अली ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक बातें करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने और समाज का माहौल बिगाडऩे के उद्देश्य से दिए जाते हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास कुमार खरे ने कहा कि सावन माह में सनातन देवी-देवताओं पर की गई कथित टिप्पणी से हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। बेलबाग थाना पुलिस ने शिकायत पत्र प्राप्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-