लंदन से आए पार्सल पर टैक्स के नाम पर ठगी गई जबलपुर की युवती

लंदन से आए पार्सल पर टैक्स के नाम पर ठगी गई जबलपुर की युवती

प्रेषित समय :17:43:36 PM / Tue, Aug 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में न्यू कालोनी चेरीताल क्षेत्र में रहने वाली युवती रिंकी अहिरवार के साथ एक लाख रुपए की ठगी हो गई। रिंकी को लंदन से आए पार्सल पर टैक्स देने के नाम पर एक लाख रुपए मंगा लिए गए। रुपए भेजने के बाद जब युवती को ठगी का एहसास हुआ तो थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। 
                                बताया गया है कि रिंकी अहिरवार उम्र &2 वर्ष निवासी न्यू कालोनी चेरीताल प्राईवेट कास्मेटिक का काम करती है। ङ्क्षरकी ने शादी के लिये शादी डॉट कॉम में आनलाईन बायोडाटा दिया था 2 दिन बाद मैसेज आया और उसके मोबाइल नम्बर से कॉल करके अज्ञात व्यक्ति ने  अपना नाम आदित्य राय बताते हुये इंग्लेंड में रहना बताया तथा उससे बात करना चाहता है बोला, उसी दौरान उसकी आदित्य राय ने उसे व्हाटसएप पर मैसेज से बातचीत होने लगी आदित्य राय ने बताया कि लंदन से पार्सल भेज रहा हॅू, वह पार्सल का इंतजार करने लगी, दिनंाक 21-7-26 को सुबह लगभग 10-45 बजे उसके मोबाइल पर व्हाटसएप के माध्यम कॉल एवं संदेश प्राप्त हुआ कॉल करने वाले ने स्वंय को शासकीय अधिकारी बताये हुये कहा कि आपका पार्सल मुम्बई में रोक लिया है जिसे छुड़ाने के लिये 1 लाख 25 हजार रूपये टेक्स जमा करने के लिये कहा, उसने इस संबंध में जानकारी चाही तो उन्हौंने स्वयं को सीबीआई से संबंधित बताये हुये बोला यदि पैसा जमा नहीं किये तो तुम्हारा आने वाला पार्सल नहीं मिलेगा, इसके बाद उन्हौंने व्हाटसएप पर क्यू आर स्कैनर भेजा और बताये गये माध्यम से पेसे भेजने के लिये दबाब बनाया उनकी  झूठी बातों में आकर अंजली कुमारी के स्कैनर में तीन बार में 1 लाख रूपये फोन  पे के माध्यम से भुगतान किया गया। भुगतान करने के बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुयी है अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये 1 लाख रूपये की राशि हड़प ली है। रिपोर्ट पर धारा &18(4), &19(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयाा। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-