जबलपुर रेल मंडल में ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर गंदगी फैलाने वालों पर चार माह में 1371 लोगों पर कार्रवाई

जबलपुर रेल मंडल में ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर गंदगी फैलाने वालों पर चार माह में 1371 लोगों पर कार्रवाई

प्रेषित समय :18:19:52 PM / Wed, Aug 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा स्वच्छता के प्रति यात्रियों में जागरूकता लाने एवं रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. मंडल के अंतर्गत सभी प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जा रही है.

स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत नियमित कार्रवाई की जा रही है. चालू वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026) की अवधि में जबलपुर मंडल में कुल 1,371 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को 2 लाख 75 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ. रेल प्रशासन नोयात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाएं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-