जबलपुर में विजय नगर के एआर कैफे में स्कूली छात्रा के साथ रेप, दोस्त ही निकला दगाबाज

जबलपुर में विजय नगर के एआर कैफे में स्कूली छात्रा के साथ रेप, दोस्त ही निकला दगाबाज

प्रेषित समय :15:36:31 PM / Wed, Aug 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में विजय नगर स्थित एआर कैफे में स्कूली छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। छात्रा के साथ किसी और ने नहीं बल्कि के उसके दोस्त ने ही वारदात की है। इस मामले में यह बात सामने आया है कि आरोपी ने होटल में सांठगांठ कर कमरा ले लिया था। 
                                  माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि निजी स्कूल में पढऩे वाली नाबालिग से मदरटेरेसा निवासी नीलेश चौबे की दोस्ती थी। जिसके चलते दोनों घूमने फिरने के लिए जाते रहे। इस बीच नीलेश ने एआर कैफे के कर्मचारियों से सांठगांठ क र कमरा देने की बात कर ली। इसके बाद वह बीते दिन  छात्रा को लेकर नीलेश कैफे में पहुंच गया, जहां पर कुछ देर बैठने के बाद वह छात्रा को कमरे में ले गया। कमरे में छात्रा के साथ अश£ील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जबरन में रेप किया। छात्रा किसी तरह वहां से बाहर आई, जब छात्रा को तकलीफ  होने लगी तो उसने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर हिरासत में ले लिया है। वहीं छात्रा की हालत को देखते हुए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसे भरती कर लिया गया। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-