जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव ने खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा खेल प्रकोष्ठ में जबलपुर से श्री नितिन भाटिया को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।
नितिन भाटिया वुशु (मार्शल आर्ट) के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहें है, इन्होने अंतर्राष्ट्रीय वुशु खेल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया है साथ ही वुशु खेल स्पर्धा में पांच बार राष्ट्रीय पदक जीता है। श्री भाटिया इसके पूर्व भाजपा मीडिया संपर्क विभाग में प्रदेश सह संयोजक रहें है। नितिन भाटिया की नियुक्ति पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू के साथ जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
समीर दीक्षित बने भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक-
भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ में जबलपुर से समीर दीक्षित को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
जबलपुर के नितिन भाटिया बने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक
प्रेषित समय :08:23:20 AM / Thu, Aug 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



