जबलपुर।एमपी के जबलपुर में लार्डगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जो गिरोह बनाकर हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो कट्टा व कारतूस बरामद किए है। सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर ने पदस्थापना के बाद अपराधों व अवैध कारोबारियो के खिलाफ अभियान छेड़ृ दिया है।
इस संबंध में सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि लार्डगंज पुलिस को खबर मिली कि ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी पिस्टल लेकर जीरो डिग्री के पास घूम रहा है। जिसपर पुलिस की टीम ने दबिश देते दीपक जाटव को पकड़ा, तलाशी लेने पर नगद 1520 रूप्ये एवं एक पिस्टल खोंसे मिली। पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने साथी आकाश पटेल एवं आनंद चौधरी के साथ मिलकर संगठित रूप से अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करता है। कुछ देर में 2 लोग पैदल आते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम आकाश पटेल एवं आंनद चौधरी बताये जिनकी तलाशी लेने पर आनंद चौधरी 1 कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं नगद 600 रूपये रखे मिला इसी प्रकार आकाश 1 कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं नगद 900 रूपये रखे मिला। तीनो आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 2 कट्टे, 3 कारतूस तथा नगद 3 हजार 20 रूपये जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 111(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर तीनों को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-दीपक पिता श्ंकर लाल जाटव उम्र 36 वर्ष निवासी सुख सागर ग्वारीघाट
-आकाश पिता अरविंद पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी दत्त मंदिर के पास लार्डगंज
-आनंद पिता रेवा राम चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला हनुमानताल
छोटू चौबे से दो माह पहले खरीदे थे हथियार-
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दो माह पले छोटू चौबे से 2 पिस्टल एवं 4 कट्टे तथा सभी के 5-5 कारतूस खरीदा था, जिसमे 1 पिस्टल, 1 कारतूस स्वयं के पास होना तथा 1-1 कट्टा एवं कारतूस दोनों साथियों के पास होना बताते हुये शेष 1 पिस्टल एवं 2 कट्टे अज्ञात व्यक्तियों को बेचना बताया। उसके एवं दोनों साथियों पास के हथियारो को बेचने का सौदा करने की बात हेतु उसके साथी आकाश पटेल एवं आनंद चौधरी हथियार सहित आने वाले है
अपराधिक प्रवृति के है आरोपी-
उल्लेखनीय है कि पकडे गये तीनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है आरोपी दीपक जाटव जो भोपाल मे पंजीबद्ध हत्या के प्रकरण मे जमानत पर है, तथा ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार था के विरूद्ध 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार आकाश पटेल के विरूद्ध 9 अपराध पंजीबद्ध है। आनंद चौधरी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के 5 अपराध पजीबद्ध है।
आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-
अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपियों को अवैध शस्त्र के साथ पकडने में उप निरीक्षक मनोज पुरी गोस्वामी, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक हेमराज, आरक्षक शुभम पटेल, हुलेश, पंकज, ऋषभ, की सराहनीय भूमिका रही।
जबलपुर में पकड़े गए अवैध हथियारों के सौदागर, गिरोह बनाकर कर रहे कारोबार, सीएसपी कोतवाली ने छेड़ा अभियान
प्रेषित समय :18:14:44 PM / Wed, Aug 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




