पुलिस को देखते ही बुलेरो से कूदकर भागा अवैध कारोबारी, घेराबंदी में पकड़ा गया

पुलिस को देखते ही बुलेरो से कूदकर भागा अवैध कारोबारी, घेराबंदी में पकड़ा गया

प्रेषित समय :21:18:00 PM / Sat, Aug 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरेला रोड पर पुलिस को देखते ही अवैध कारोबारी बुलेरो से कूदकर भाग निकला, जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी के बाद पकड़ लिया. पुलिस ने बुलेरों से करीब 200 पाव देशी शराब जब्त की है. पुलिस को पूछताछ में युवक अमित चक्रवर्ती ने कहा कि उक्त शराब वह शुभम पटेल के कहने पर बेचने के लिए ला रहा था.

पुलिस को खबर मिली कि ओरा सिटी कालोनी बरेला की ओर से सफेद रंग की बुलेरो शहर के लिए निकली है. जिसपर पुलिस ने ओरा कालोनी पड़वार रोड बरेला पर चेकिंग लगा दी. बुलेरो सवार अवैध कारोबारी अमित पिता बबलू चक्रवर्ती उम्र 22 वर्ष निवासी गंज मोहल्ला बरेला ने पुलिस को देखा तो कूदकर भाग निकला. पुलिस ने पीछा करते हुए अमित को घेराबंदी कर पकड़ लिया.

इसके बाद बोलेरो क्रमांक एमपी 10 जी 2170 की तलाशी ली तो उसमें 4 कार्टून में कुल 200 पाव देशी शराब रखी मिली. पुलिस को पूछताछ में आरोपी अमित चक्रवर्ती ने बताया कि उक्त शराब बल्हवारा बरेला निवासी शुभम पटेल के कहने पर शराब लाकर बेचता है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अमित चक्रवर्ती के कब्जे से 200 पाव देशी एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप जप्त कर लिया. आरोपी को पकडऩे में उप निरीक्षक मुनीम सिंह कुलस्तेए प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार मसरामए आरक्षक तीरथ की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-