जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लार्डगंज पुलिस ने शताब्दीपुर क्षेत्र में प्रेमलाल उर्फ संदीप सोनी को उस वक्त पकड़ा है, जब वह देशी पिस्टल बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए है.
इस संबंध में सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि जेडीए बिल्डिंग शताब्दीपुरम के पास प्रेमलाल उर्फ संदीप पिता सुशील कुमार सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी काली मंदिर के पास शांति नगर दमोहनाका देशी पिस्टलें बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस को देखते ही प्रेमलाल मौके से भाग निकला. जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास रखे थैले से तीन देशी पिस्टल मिली. पुलिस ने उक्त पिस्टल जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया. पुलिस को पूछताछ में आरोपी प्रेमलाल उर्फ संदीप सोनी से पिस्टल एवं कारतूस ने बताया कि उक्त हथियार लकी पटेल से खरीदे है.
लकी पटेल पहले भी हथियार लाकर बेचा है. पुलिस ने मामले में लकी पटेल के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है. उल्लेखनीय है कि आरोपी लकी पटेल शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध फायर आर्म्स, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आदि के कुल 20 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी थी जो आदतों मे सुधार न लाकर लगातार अपराध किये जा रहा था जिसकी अपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुये कुछ दिन पूर्व ही लकी पटेल को एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

