हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जबलपुर रेल मंडल में तिरंगा रैलियों का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जबलपुर रेल मंडल में तिरंगा रैलियों का आयोजन

प्रेषित समय :17:42:49 PM / Tue, Aug 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जबलपुर स्थित पश्चिम मध्य रेल हाई स्कूल, लोको तलैया में विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में तिरंगा रैली आयोजित की गई. रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा.

इसी क्रम में जबलपुर मंडल में दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. अभियान के तहत दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को नरसिंहपुर, दमोह एवं सागर रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का संदेश दिया. जबलपुर मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों एवं संस्थानों में जनभागीदारी के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-