ट्रक ने कार-बाइक सवारों को 200 फीट घसीटा, सिर फटा, हाथ, पैर कटे, जबलपुर-मंडला सड़क पर पड़े रहे शव

ट्रक ने कार-बाइक सवारों को 200 फीट घसीटा, सिर फटा, हाथ, पैर कटे, जबलपुर-मंडला सड़क पर पड़े रहे शव

प्रेषित समय :18:25:18 PM / Thu, Aug 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर-मंडला रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को कुचल दिया. बाइक सवारों को करीब 200 फीट तक घसीटा. हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद सड़क पर दोनों युवकों के शव पड़े रहे. हादसा बरेला टोल नाका के पास हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही बरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल कार चालक को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कराया.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों मृतक मंडला जिले के बीजाडांडी क्षेत्र के रहने वाले थे. दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे. हादसे की सूचना के बाद उनके परिजन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. मौके से कटे पैर और हाथ को पुलिस ने उठाया. कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के इलाके और संभावित मार्गों पर भी उसकी तलाश की जा रही है.

कार बाइक सहित करीब 200 फीट घिसटी-

बताया जा रहा है कि ट्रक और कार की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर के बाद कार बाइक सवारों समेत करीब 200 फीट तक घिसटती चली गई. हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-