जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई जब प्रशासनिक भवन के सामने चल रहे कर्मचारी संघ के क्रमिक अनशन के दौरान छात्रों और कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा के करीबी कर्मचारियों के बीच टकराव हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए और एक दूसरे के साथ मारपीट शुरु कर दी. जिससे यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया.
खबर है कि रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया जा रहा था, जिसमें छात्र नेता भी अपना समर्थन देने पहुंचे थे. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा की शैक्षणिक योग्यता और महिला अधिकारी से अभद्रता के न्यायालय में विचाराधीन मामलों का हवाला देते हुए नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की. जब छात्र कुलगुरु के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तभी कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा अपने 5-6 नजदीकी कर्मचारियों के साथ वहां पहुंच गए.
जिन्हे देख छात्रों ने नारेबाजी कर उंगली दिखाई, जिससे कर्मचारी भड़क गए, और छात्रों की हरकत का विरोध किया. इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए ओर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए विवाद पर उतारु हो गए. यहां तक कि छात्रों व कर्मचारियों के बीच हाथापाई शुरु हो गई. दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट कर गाली गलौज कर रहे थे. कैंपस में हुई इस हिंसा और मारपीट के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. घटना के तुरंत बाद दोनों पक्ष (छात्र नेता और विश्वविद्यालय के कर्मचारी) शिकायत दर्ज कराने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

