जबलपुर में सांप के काटने से महिला की मौत, पनागर क्षेत्र में घटना

जबलपुर में सांप के काटने से महिला की मौत, पनागर क्षेत्र में घटना

प्रेषित समय :15:29:13 PM / Thu, Aug 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर स्थित ग्राम नरगवां में सोनिया कोल नामक महिला को सांप ने काट लिया. सोनिया के चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए, जिन्होने तत्काल महिला को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार नरगवां में रहने वाली महिला सोनिया कोल के पैर में बीती शाम 4 बजे के लगभग सांप ने काट लिया. सांप काटते ही महिला चीखते हुए बाहर निकली. जिसकी आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए और सोनिया को पनागर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. मेडिकल में सोनिया की उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई. सोनिया की मौत की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. यहां तक कि गांव के लोगों कोल परिवार के घर पहुंच गए. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-