जबलपुर में घर के आंगन में खोल ली शराब की दुकान, अहाता, पुलिस ने दबिश देकर अवैध कारोबारी को किया गिरफ्तार

जबलपुर में घर के आंगन में खोल ली शराब की दुकान, अहाता, पुलिस ने दबिश देकर अवैध कारोबारी को किया गिरफ्तार

प्रेषित समय :16:46:25 PM / Sat, Aug 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बादशाह हलवाई क्षेत्र में अवैध कारोबारी शिवांग केशरवानी ने घर के आंगन में अवैध रुप से शराब की दुकान खोल ली. जहां पर लोग शराब खरीदने आते, यहां पर बैठकर पीते भी रहे. इस बात का खुलासा बीती रात पुलिस की दबिश में हुआ है. पुलिस ने शिवांग केशरवानी को गिरफ्तार कर 308 पॉव देशी शराब जब्त की है.

पुलिस के अनुसार शिवांग केशरवानी लम्बे समय से घर से ही अवैध रुप से शराब बेचने का कारोबार कर रहा था. यहां तक कि यही से शराब की सप्लाई की जाती और आंगन में ही लोगों को बिठाकर शराब भी पिलाता रहा. बीती रात भी शिवांग के घर में ग्राहकों की भीड़ लगी रही. खबर मिलते ही पुलिस ने उक्त मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही ग्राहकों में भगदड़ मच गई, इस बीच अवैध कारोबारी भी भीड़ का फायदा उठाकर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया. पुलिस ने मौके से प्लास्टिक की बोरी में रखी 308 पाव देशी शराब जब्त कर शिवागं के खिलाफ  धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया. आरोपियों को पकडऩे में एसआई नीलेश पोर्ते, प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय, दिलीप, बलराम की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-