जबलपुर के महफिल रेस्टारेंट में कार्यरत युवती की हत्या,ट्रांसपोर्ट नगर गोहलपुर में घटना

जबलपुर के महफिल रेस्टारेंट में कार्यरत युवती की हत्या,ट्रांसपोर्ट नगर गोहलपुर में घटना

प्रेषित समय :05:03:38 AM / Sat, Aug 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोहलपुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर महफिल बार एंड रेस्टारेंट में कार्यरत युवती मुस्कान चौधरी की साथ में काम करने वाले युवक पवन चौधरी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मुस्कान पर हमला होते देख रेस्टारेंट में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। वहीं मुस्कान को खून से लथपथ हालत में तड़पते देख होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को खबर देते हुए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। 
                              गोहलपुर टीआई रीतेश पांडे ने बताया कि मुस्कान चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी पाटन करीब डेढ़ मोह से ट्रांसपोर्ट नगर में महफिल रेस्टारेंट एंड बार में सर्विस प्रोवाइडर के रुप में काम कर रही थी। रेस्टारेंट में रात 9 बजे के लगभग साथी पवन चौधरी से मुस्कान का विवाद हो गया। जिसके चलते पवन ने चाकू निकालकर मुस्कान पर हमला कर दिया। युवती पर हमला होते देख रेस्टारेंट में बैठे में ग्राहकों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। मुस्कान को खून से लथपथ हालत में देख पुलिस को खबर दी गई और उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भी जांच के बाद मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टारेंट में कार्यरत कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद हमलावर पवन चौधरी की तलाश शुरु कर दी है। घटना को लेकर चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता चला कि आरोपी पवन चौधरी बरगी क्षेत्र का रहने वाला है, जिसे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-