राजस्थान में दर्दनाक हादसा : यात्री बस ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 4 मौत, 2 गंभीर, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु चपेट में आए

राजस्थान में दर्दनाक हादसा : यात्री बस ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 4 मौत, 2 गंभीर, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु चपेट में आए

प्रेषित समय :11:30:40 AM / Sun, Aug 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ के पातला पीर धार्मिक स्थल के पास शनिवार की देर रात प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े 6 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. सभी दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे. हादसे में 3 घायलों ने रात को ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

एक घायल की मौत आज सुबह हुई है. वहीं, 2 की हालत अब भी गंभीर है. आशंका है कि बस बारिश-फिसलन के कारण ढलान पर बेकाबू हो गई थी. हालांकि, पुलिस ने घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

3 रामगंजमंडी और एक कोटा का रहने वाला था

सारोला थाना पुलिस के अनुसार हादसे में रामगंजमंडी (कोटा) के रहने वाले हामिद खान, तालिब, रेहान (20) और गोविंद नगर कोटा के रहने वाले अल्फेज (25) की मौत हुई है. हामिद खान को खानपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. वहीं, अन्य 5 घायलों को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में एडिमट कराया गया था.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल

पुलिस के अनुसार जिस बस से हादसा हुआ वो भी पातला पीर में श्रद्धालुओं को लेकर आई थी. रात करीब आठ बजे धार्मिक स्थल से वापस लौटते समय बस बेकाबू हो गई. आशंका है बारिश और फिसलन के कारण ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया था. हाालंकि, अभी हादसे को लेकर जांच की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-