जबलपुर की मांडवा बस्ती में पुलिस की दबिश से मची भगदड़, घेराबंदी में पकड़ा गया अवैध कारोबारी

जबलपुर की मांडवा बस्ती में पुलिस की दबिश से मची भगदड़, घेराबंदी में पकड़ा गया अवैध कारोबारी

प्रेषित समय :15:34:22 PM / Sun, Aug 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रामपुर गोरखपुर मांडवा बस्ती में उस वक्त भगदड़ मच गई,जब पुलिस ने एक बिल्ंिडग में दबिश दी, पुलिस को देखते ही शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई, इस बीच मौका देखकर भाग रहे अवैध कारोबारी सुमित गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। सुमित गौड़ ने बिल्डिंग की छत को अवैध कारोबार का अड्डा बना लिया था। 
                             पुलिस के अनुसार मांडवा टेंडर बस्ती में रहने वाला सुमित गौड़ उर्फ पीके लम्बे समय से क्षेत्र में अवैध शराब बेचने व पिलाने का अवैध कारोबार कर रहा है। बीती रात भी सुमित द्वारा बिल्डिंग की छत पर ग्राहकों को बिठाकर शराब पिलाई जाती, यहां तक कि लम्बे समय से बेचने कारोबार भी किया जा रहा था। बीती रात भी सुमित छत पर शराब बेच रहा था, इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए छत पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शराब खरीदने आए व बैठकर शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच पुलिस ने सुमित को भागने से पहले पकड़ लिया। पुलिस ने सुमित गौड़ के कब्जे से 318 पॉव देशी शराब बरामद की। पुलिस को पूछताछ में सुमित ने बताया कि उक्त शराब अंकित रैकवार के कहने पर बेच रहा था। उसे अंकित ही शराब लाकर देता है। पुलिस ने सुमित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अब अंकित की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा अंकित को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसी तरह सिहोरा में पुलिस ने हड़ा मोहल्ला में दबिश देकर बाइक सवार रोहित दाहिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नैगवां व पवन कोल 19 वर्ष निवासी हड़ा मोहल्ला को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से दो पेटी में रखी 100 पॉव देशी शराब जब्त की है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-