जबलपुर में एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी घर में चोरी, गुल्लक फोड़कर 90 हजार रुपए ले गए चोर

जबलपुर में एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी घर में चोरी, गुल्लक फोड़कर 90 हजार रुपए ले गए चोर

प्रेषित समय :15:50:44 PM / Mon, Aug 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गौरीघाट स्थित वैशाली हाईट्स में रहने वाली महिला मंशा वर्मा के सूने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गुल्लक फोड़कर  90 हजार रुपए चोरी कर लिए। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब वे तिलवारा साइट पर प्लाट देखने गई थी। 
                            पुलिस के अनुसार वैशाली हाईट्स गौरीघाट निवासी मंशा वर्मा एचडीएफसी बैंक में जॉब करती है। बीती सुबह दस बजे के लगभग मंशा वर्मा अपने फ्लैट में ताला लगाकर परिचित ऋषभ गौर के साथ प्लाट देखने तिलवारा साईड गयी थी। इस दौरान दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी में रखी गुल्लक फोड़कर 90 हजार रुपए चोरी कर लिए। यहां तक कि चोरी करने के लिए पूरे घर का सामान बिखेर दिया। शाम लगभग 7 बजे रिषभ गौर के साथ अपने फ्लेट पर वापस आई तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा, अंदर गई तो स्तब्ध रह गई, घर का सारा सामान बिखरा पड़ा, बेडरुम में रखी आलमारी खुली जिसमें रखा गुल्लक फूटा पड़ा है। चोरी की घटना से रहवासियों में हड़कम्प मच गया, खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-