जबलपुर में सिहोरा के इन गांव में आबकारी टीम ने फिर दी दबिश, सात मामले किए दर्ज

जबलपुर में सिहोरा के इन गांव में आबकारी टीम ने फिर दी दबिश, सात मामले किए दर्ज

प्रेषित समय :19:15:20 PM / Sun, Aug 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित तीन गांव में आज एक बार फिर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी है। आबकारी टीम की दबिश से अवैध कारोबारियों में भगदड़ मच गई थी। टीम ने इन क्षेत्र से हाथ भट्टी में बनी कच्ची शराब, 150 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। इस दौरान कुल सात प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
                                   बताया गया है कि आबकारी विभाग की टीम ने आज दोपहर 12 बजे के लगभग दबिश देते हुए घाट सिमरिया में टीम को 46 पाव देसी मसाला शराब और 20 पाव देसी प्लेन शराब भी मिली। इसके अतिरिक्त, मौके से 30 लीटर कच्ची शराब और 150 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी टीम ने महुआ लाहन का सैंपल लिया और शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जब्त की गई शराब और अन्य सामग्री को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है। गौरतलब है कि आबकारी विभाग की टीम सिहोरा व आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन चार दिनों से लगातार दबिश देकर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(1)(च) के तहत कुल सात मामले दर्ज किए हैं। आबकारी विभाग के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, संग्रहण और परिवहन को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आरएस मरावी, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक रविंद्र कुरील, मुख्य आरक्षक संतलाल मरावी, फूल सिंह एटिया, आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह और अमिता केसरवानी शामिल थे।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-