जबलपुर-भोपाल हाइवे को लेकर सड़क पर उतरे लोग, पाटन क्षेत्र बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

जबलपुर-भोपाल हाइवे को लेकर सड़क पर उतरे लोग, पाटन क्षेत्र बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

प्रेषित समय :18:06:16 PM / Tue, Aug 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर-भोपाल हाइवे को जोडऩे वाली सड़क के निर्माण को लेकर आज तक कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है. जिसके चलते एक बार फिर पाटन के लोग आक्रोशित हो गए, जिन्होने आज बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के चलते पाटन रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे.

प्रदर्शन कारियों का आरोप था पाटन होकर गुजरने वाले भोपाल हाईवे को लेकर लोगों में खासा आक्रोश नजर आ रहा है. लोगों की दलील थी कि आठ माह से ओवरब्रिज तैयार नहीं हो सका और न ही आवागमन के लिए उन्हें कोई वैकल्पिक मार्ग दिया जा सका. इससे हो यह रहा है कि आवागमन में दुर्घटनाएं आम हो गई है. एम्बुलेंस फंस रही हैं. वाहनों का जाम लग रहा है. व्यवसाय ठप होते जा रहे हैं.

विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे जिन्होने लोगों से चर्चा करते रहे. यहां पर इस बात की भी चर्चाएं जोरों पर रही कि एक ही पार्टी के दो दिग्गज नेताओं का वर्चस्व सामने आ रहा है. एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है. जानकार कहते हैं कि एक भोपाल हाईवे तैयार करके वाहवाही लूटने की फिराक में है तो वहीं दूसरा इसका श्रेय खुद लेने के लिए लोगों की परेशानियों को ढाल बनाकर आगे आ रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-