जबलपुर : गांधीग्रम में कूलर के करंट से युवती की मौत, झटका लगते ही जमीन पर गिरी तो फिर नहीं उठ सकी

जबलपुर : गांधीग्रम में कूलर के करंट से युवती की मौत, झटका लगते ही जमीन पर गिरी तो फिर नहीं उठ सकी

प्रेषित समय :13:20:25 PM / Wed, Aug 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के सिहोरा के गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित गांधीग्राम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात कूलर में करंट उतरने से 19 वर्षीय युवती अंजली असाटी की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, अंजली असाटी अपने बिस्तर पर सो रही थी। ठंड लगने पर वह चादर लेने के लिए उठी। इसी दौरान कमरे में लगे कूलर के पास से गुजरते समय वह अचानक उसमें फैले करंट की चपेट में आ गई। करंट का झटका लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गई।

घटना के बाद परिजन तुरंत अंजली को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-