पंजाब बैंक के हेड कैशियर हुए साइबर ठगी का शिकार, पीएनबी की लिंक खोलकर बंद की, एकाउंट से कट गए 50 हजार रुपए

पंजाब बैंक के हेड कैशियर हुए साइबर ठगी का शिकार, पीएनबी की लिंक खोलकर बंद की, एकाउंट से कट गए 50 हजार रुपए

प्रेषित समय :14:42:52 PM / Wed, Aug 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुुर. एमपी के जबलपुर में साइबर ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, अब आमजन तो दूर बैंक के कर्मचारी व अधिकारी भी इसका शिकार हो रहे है. ऐसा ही एक मामला खितौला थानाक्षेत्र में सामने आया है, यहां पर रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद प्यासी ने साइबर ठगों के जाल में फंसकर 50 हजार रुपए गवां दिए.

पुलिस के अनुसार खितौल सिहोरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद प्यासी उम्र 58 वर्ष कटनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हेड केशियर के पद पर पदस्थ है.  2 अगस्त को सुबह लगभग 8-25 बजे उन्होने अपना फेसबुक खोला देखा पीएनबी-1 की लिंक पड़ी हुई. उन्होने लिंक खोली इसके बाद उनके वाट्सएप नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल करते हुए पीएनबी का प्रोफार्मा दिखाया. इसके बाद लक्ष्मी प्रसाद से वीडियो कॉल पर ही प्रोफार्मा में उसके खाते की समस्त जानकारी भरवा ली. लक्ष्मी प्रसाद को संदेह हुआ तो उन्होने मोबाइल बंद किया और घूमने चले गए. शाम को पुन: अपना मोबाइल चालू किया उसके मोबाइल में खाता से पैसे कटने के मैसेज पड़े थे. उन्होने बेटे को जानकारी दी, जिसपर बेटे ऋ षभ प्यासी व पत्नी रेखा प्यासी खाता को बैंक के टोलफ्री नम्बर से कॉल कर  बंद कराया.

कालेज की छात्रा के साथ ठगी-

सृष्टि रंजन उम्र 19 वर्ष निवासी जीसीएफ घमापुर जीएस कालेज मे पढाई कर रही है. 13 अगस्त को सुबह 10-50 बजे वह अपने मोबाईल से कालेज का फार्म भर रही थी, फार्म भरते समय गूगल के माध्यम से एक लिंक आयी जिस पर उसने फार्म रजिस्टर्ड किया. शाम 4-09 बजे उसके मोबाईल पर खाते से रूपये कटने के मैसिज आये, चैक करने पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात लिंक पर रजिस्टर्ड करने पर उसके एकांउंट से कुल 11 ट्रंाजेक्शन में 67 हजार 910  रूपये निकालकर धोखाधडी की गयी है.

नौकरी पाने के चक्कर में छात्र ने गवाएं 90 हजार रुपए-

सौरभ कुमार अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी बिलपुरा कालोनी टाटा टावर के पास मढ़ई रांझी कालेज में अध्ययनरत है. सौरभ की दोस्त आदित्य नारंग ने सुरादा आदिलक्ष्मी ज्योति नाम की महिला से नौकरी दिलाने की बात मोबाइल पर कराई. महिला ने विशाखापत्तनम में कम्प्युटर ऑपरेटर की पोस्ट पर नौकरी दिलाने का कहते हुए डाक्यूमेन्ट वैरीफिकेशन के नाम पर 30 हजार रूपए मांगे, जिसपर सौरभ ने फोन पे से 19,999/- रूपये मोबाईल नंबर 7893382945 में पेमेन्ट कर दिए.

इसके बाद अलग अलग दिनांक पर महिला द्वारा करीब 90 हजार रुपए सौरभ से किसी न किसी बहाने ले लिए. इसके बाद भी जब आदिलक्ष्मी ज्योति द्वारा सिर्फ वादा किया जाता रहा तो उसे संदेह हुआ. जिसपर थाना रांझी पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-