पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 9 स्पेशल ट्रेन नियमित रूप में चलेगी, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस-5 मेल, एक्सप्रेस

पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 9 स्पेशल ट्रेन नियमित रूप में चलेगी, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस-5 मेल, एक्सप्रेस

प्रेषित समय :21:15:16 PM / Thu, Aug 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जोनल रेलों पर संचालित स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है. इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली तथा प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली कुल 9 स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया गया है, जिनमें 4 ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस तथा 5 ट्रेनें मेल/एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी. रेगुलर होने के उपरांत अब ये सभी ट्रेनें परिवर्तित नए नंबरों के साथ संचालित होगीं. ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-

नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें-

-प्रयागराज-एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 04151/04152 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 20436/20435 प्रयागराज-एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.
-गाड़ी संख्या 20436 प्रयागराज-एलटीटी  21 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 20435 एलटीटी-प्रयागराज 22 अगस्त 2026 से प्रत्येक शनिवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

- प्रयागराज-उधना साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 04125/04126 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 20437/20438 प्रयागराज-उधना-्रयागराज साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.
-गाड़ी संख्या 20437 प्रयागराज-उधना 24 अगस्त 2026 से प्रत्येक सोमवार तथा गाड़ी संख्या 20438 उधना-प्रयागराज दिनांक 25 अगस्त 2026 से प्रत्येक मंगलवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के बयाना जंक्शन, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी जंक्शन, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी एवं भवानीमंडी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

-सूबेदारगंज-एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 04115/04116 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सूबेदारगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 14121/14122 सूबेदारगंज-एलटीटी-सूबेदारगंज साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.
गाड़ी संख्या 14121 सूबेदारगंज-एलटीटी दिनांक 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार तथा गाड़ी संख्या 14122 एलटीटी-सूबेदारगंज दिनांक 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरावर हेगा.

-चर्लपल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 07075/07076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 22075/22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.
गाड़ी संख्या 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर 02 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली 04 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के ठहराव इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

-नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें

-लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 05073/05074 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआँ जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 15302/15301 लालकुआँ जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु-लालकुआं जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.
गाड़ी संख्या 15302 लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु 19 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार तथा गाड़ी संख्या 15301 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआं 22 सितंबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

- रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस-

गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 11665/11666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.

-गाड़ी संख्या 11665 रानी कमलापति-अगरतला  22 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार तथा गाड़ी संख्या 11666 अगरतला-रानी कमलापति  25 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

-जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 20160/20159 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.
-गाड़ी संख्या 20160 जबलपुर-कोयंबटूर दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 20159 कोयंबटूर-जबलपुर 26 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक सोमवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

-हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक एक्सप्रेस

-गाड़ी संख्या 09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 19525/19526 हापा-नाहरलगुन-हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.
-गाड़ी संख्या 19525 हापा-नाहरलगुन 23 सितंबर से प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 19526 नाहरलगुन-हापा 26 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार को नियमित नए नंबर से चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना एवं शिवपुरी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

-बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस

-गाड़ी संख्या 04711/04712 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए गाड़ी संख्या 14711/14712 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा.

गाड़ी संख्या 14711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 14712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. इस नियमित ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी एवं शामगढ़ स्टेशनों पर ठहराव रहेगा. यात्रियों से अनुरोध है कि इन नियमित ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी एवं सीट उपलब्धता की जानकारी यात्रा से पूर्व एनटीईएस ऐप अथवा भारतीय रेल की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं से प्राप्त करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-