जबलपुर में पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, लूटे गए मोबाइल फोन, दो ई-रिक्शा, बाइक, एक्सिस गाड़ी जब्त

जबलपुर में पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, लूटे गए मोबाइल फोन, दो ई-रिक्शा, बाइक, एक्सिस गाड़ी जब्त

प्रेषित समय :17:59:58 PM / Thu, Aug 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हनुमानताल पुलिस ने दो शतिर बदमाशों को मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास से पकड़ा है. पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए 6 मोबाइल फोन, चोरी किए गए दो ई-रिक्शा, मोटर साइकल व एक्सिस वाहन जब्त किया गया है. पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार  समीर उर्फ कंजा पिता मुकीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी दरगाह के पास टेढी नीम बाबा टोला हनुमानताल व अविनाश पिता गेदालाल चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी फकीर चंद अखाडा के पास विन्ध्यवासनी  मंदिर के सामने सिन्धी केम्प हनुमानताल मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के पास खड़े है. जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है, इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. पुलिस को तलाशी लेने पर मोटर सायकिल पर बैठा समीर 1 आईफोन, 1 वीवो एवं 1 जीओनी कम्पनी का मोबाईल रखे मिला, जिसने पूछताछ करने पर उक्त स्प्लैण्डर मोटर सायकिल से अविनाश के साथ घूम-घूकर उक्त आईफोन एवं मोबाईल को झपटना स्वीकार किया.  

इसी प्रकार  अविनाश चौधरी एक्सिस गाडी की डिक्की में  3 मोबाइल फोन रेड मी, सेमसंग एवं वीवो कंपनी रखे मिला जिससे उक्त मोवाइल एवं एक्सिस गाडी के संबंध में पूछताछ करने पर समीर के साथ मिलकर घोडानक्कास के पास से पिछले साल उक्त एक्सिस गाडी चोरी करना स्वीकार करते हुये समीर के साथ उक्त आई फोन घमापुर से तथा तीन मोबाइल फोन कृषि उपज मण्डी से झपटमारी कर छुडाना स्वीकार किया.

दोनों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 2 ई रिक्शा ग्वारीघाट एवं विजय नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया. दोनों के कब्जे से बिना नम्बर की चुराई हुई एक्सिस, झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एम पी 20 जेड एस 2736  तथा  आरोपियों की निशादेही पर  चुराये हुये 2 ई रिक्शा क्रमांक एम पी 20 जेड एस 2657 एवं नीले रंग का ई रिक्शा एम पी 20 जेड यू 2115 कुल कीमती 8 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 35 (1) बी एन एस एस/ 304 बी एन एस के तहत कार्यवाही करते हुये पतासाजी पर एक्सिस चोरी की रिपोर्ट पर थाना अप क्रमांक 746/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस एवं आईफोन झपटने की रिपोर्ट पर थाना घमापुर  अपराध क्रमांक  561/2026 धारा 304(2),3(5) बी.एन.एस. तथा ई रिक्शा चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना ग्वारीघाट अपराध क्रमांक 345/2026  धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना विजय नगर अपराध क्रमांक 347/2026  धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है दोनो की थाना हनुमानताल, विजय नगर एवं ग्वारीघाट के चोरी के प्रकरणो में गिरफ्तारी करते हुये शेष मोबाईलो के सम्बंध मे पतासाजी की जा रही है. उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी समीर अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ, चोरी, सहित 14 अपराध पंजीबद्ध है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-