कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

प्रेषित समय :19:05:58 PM / Fri, Aug 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे. जब थाने में उनकी शिकायत नहीं दर्ज की गई तो वह सीधा डीसीपी से मिलने पहुंचे. इसके बाद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. उनके साथ साहिल का परिवार भी था. बाद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी धरने में शामिल हो गईं. अंतत: पांच घंटे के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी की मांग मान ली. पुलिस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

इससे पहले पुलिस स्टेशन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. एम्स की रिपोर्ट साफ़ कहती है कि उनके शरीर के अंदर 200 से ज़्यादा छर्रे हैं और 3 छर्रे उनकी आंख में हैं. उनकी उस आंख की रोशनी चली गई है. उनके दिल के पास भी छर्रे हैं जिन्हें छुआ नहीं जा सकता. दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई. तो, बस एक ही सवाल है: किसी ने तो ऐसा किया ही होगा... अपराध तो हुआ ही है... हम मांग कर रहे हैं कि एफआईआर दर्ज की जाए. उन्होंने हमें बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते. जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, हम यहां से नहीं हटेंगे... हम बस इस परिवार के लिए न्याय चाहते हैं... इस देश में, अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के लोग न्याय नहीं होने देंगे.

राहुल गांधी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ष्ठष्टक्क) के ऑफिस में दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने कथित पुलिस कार्रवाई और 20 जुलाई को नीट में गड़बडिय़ों को लेकर हुए कथित बल प्रयोग और प्रदर्शन सहित स्टूडेंट प्रदर्शन पर शिकायत दर्ज करने की मांग की.

राहुल गांधी साहिल लोचाव की लिखित पुलिस शिकायत पर स्नढ्ढक्र दर्ज करने और शिकायत का ढ्ढ/ह्र नंबर उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, साहिल ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ढ्ढ/ह्र नंबर नहीं दिया. इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए भी मामले को उठाया गया, लेकिन शिकायत की कोई पावती नहीं दी गई और ढ्ढ/ह्र नंबर भी उपलब्ध नहीं कराया गया. इससे पहले 25 जुलाई को, राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला किया था, और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में स्टूडेंट प्रोटेस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और बहुत ज़्यादा बल प्रयोग, जिसमें कथित तौर पर पैलेट गन का इस्तेमाल भी शामिल है, के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदार ठहराया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-