जबलपुर में उफनाते नाला में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, पेड़ पकड़ा तो बची जान

जबलपुर में उफनाते नाला में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, पेड़ पकड़ा तो बची जान

प्रेषित समय :18:05:57 PM / Sat, Aug 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित मझगवां रोड पर देर रात एक हादसे में युवक बाल बाल बच गया. युवक डेलन मरावी जब जर्जन पुलिया से गुजर रहा था, इस दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सहित उफनाते नाला में गिर गया. नाला में बह रहे युवक ने किसी तरह एक पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचा ली. किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकार दी.

बताया गया है कि ग्राम बिजैया से अपने घर जाने के लिए रात एक बजे के लगभग मोटर साइकल से निकले, देर रात एक बजे के लगभग अंधेरे में टूटा रास्ता दिखाई नहीं दिया और वे बाइक समेत नाले में गिर गए. करीब 100 मीटर बहने के बाद उन्होंने एक पेड़ पकड़ लिया और किसी तरह बाहर निकले. डेलन रात करीब 3 बजे घर पहुंचे और परिजनों को घटना बताई. आज सुबह ग्रामीणों ने नाले से बाइक बाहर निकाली. घटना के बाद से लोगों में दहशत व्याप्त रही, गौरतलब है कि अधिकतर ग्रामीण इस पुलिया से ही आना जाना करते है, जो इन दिनों जर्जर हो गई है, जिससे हादसो का खतरा बना हुआ है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-