जबलपुर. एमपी के जबलपुर-दमोह मार्ग रोड पर कटंगी बायपास गोविंद धाम के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए.
बताया गया है कि जबलपुर से दमोह जा रही बस रात 9 बजे के लगभग गोविंद धाम कटंगी बायपास से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान मोटर साइकल सवार अचानक सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकराकर खाई में गिर गई. बस के खाई में गिरते यात्रियों में चीख पुकार मच गई, हादसे को देखते राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.
वहीं बस व मिनी ट्रक को के्रन की मदद से निकाला गया. किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है. बस और मिनी ट्रक के चालकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. घटना की खबर मिलते ही बस कंपनी प्रबंधन ने यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर गतंव्य के लिए रवाना किया. घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

