जबलपुर के पनागर की होटल भाग्यश्री में चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने मारा छापा, चार जुआंड़ी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए जब्त

जबलपुर के पनागर की होटल भाग्यश्री में चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने मारा छापा, चार जुआंड़ी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए जब्त

प्रेषित समय :11:48:37 AM / Sun, Aug 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पनागर स्थित होटल भाग्यश्री में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने एक कमरें दबिश दी। जहां पर जुआं खेला जा रहा था। पुलिस को देखते ही जुआंड़ी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। पुलिस ने मौके से चार जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 15 लाख रुपए नगद जब्त किए है। 
                               पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पनागर की भाग्यश्री होटल में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित किया जा रहा है। बीती रात भी होटल के कमरे में चार लोग जुआं खेल रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम व पनागर पुलिस ने होटल की घेराबंदी कर कमरे में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके से जुआं खेल रहे मोहनलाल चौरसिया, सुशील चौरसिया, हनीफ खान और शुभम पटेल गिरफ्तार कर 15 लाख 6 हजार रुपए, मोबाइल फोन व ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-