महाराष्ट्र : नागपुर में क्लोरीन गैस लीक होने से मची अफरातफरी, 40 लोग हॉस्पिटल में भर्ती, 150 घर खाली कराए गए

महाराष्ट्र : नागपुर में क्लोरीन गैस लीक होने से मची अफरातफरी, 40 लोग हॉस्पिटल में भर्ती, 150 घर खाली कराए गए

प्रेषित समय :11:04:50 AM / Mon, Aug 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में क्लोरीन गैस लीक होने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना गोधनी नगर पंचायत की है. यहां पानी साफ करने का प्रोजेक्ट चल रहा था. इसी दौरान क्लोरीन गैस लीक हो गई. गैस के संपर्क में आने से प्रोजेक्ट के आठ से दस कर्मचारी और इलाके के 20 से 25 लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में भर्ती हुए लोगों में चार से पांच लोगों को इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है. वहीं, अन्य लोगों का सामान्य वार्ड में इलाज चल रहा है. फायर ब्रिगेड, पुलिस डिपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट करने का काम चल रहा है.

35 से 40 लोग अलग-अलग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. 12 लोगों को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. 125 से 150 परिवारों को घरों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. एनडीआरएफ, एमएमसी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-