रेल न्यूज: जबलपुर–कोयंबटूर–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हुई रेगुलर, इस दिन से नए नंबर से चलेगी, देखें विस्तृत समय सारिणी

रेल न्यूज: जबलपुर–कोयंबटूर–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हुई रेगुलर, इस दिन से नए नंबर से चलेगी, देखें विस्तृत समय सारिणी

प्रेषित समय :19:59:27 PM / Tue, Aug 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए संचालित गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर–कोयंबटूर–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 20160/20159 जबलपुर–कोयंबटूर–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित नए नंबर से संचालित करने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी संख्या 20160 जबलपुर–कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 23 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से तथा गाड़ी संख्या 20159 कोयंबटूर–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन 26 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार को कोयंबटूर से किया जाएगा. यात्री इस नियमित सेवा के लिए अग्रिम आरक्षण सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

गाड़ी संख्या 20160 जबलपुर–कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 20160 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर नरसिंहपुर मध्यरात्रि 00:48 बजे, गाडरवारा 01:23 बजे, पिपरिया 02:03 बजे, इटारसी 03:50 बजे, हरदा 04:35 बजे, खण्डवा 06:42 बजे, भुसावल 08:25 बजे, नासिक रोड 11:37 बजे, पनवेल 15:20 बजे, रोहा 16:45 बजे, खेड़ 18:10 बजे, चिपलुन 18:28 बजे, रत्नागिरी 20:20 बजे, कणकवली 22:00 बजे, कुडाल 22:38 बजे, थिविम 23:16 बजे, मडगांव मध्यरात्रि 00:15 बजे, कारवार 01:10 बजे, कुमटा 01:56 बजे, बैन्दूर मूकांबिका रोड 03:02 बजे, कुन्दापुरा 03:32 बजे, उडुपि 04:16 बजे, मुल्की 04:56 बजे, मंगलूरु सेन्ट्रल 06:35 बजे, कासरगोड 07:28 बजे, कण्णूर 08:37 बजे, वडकरा 09:14 बजे, कोष़िक्कोड 09:52 बजे, तिरुर 10:18 बजे षोरणूर जंक्शन 11:25 बजे तथा पालक्काड जंक्शन पर 12:37 बजे ठहराव लेते हुए रविवार को कोयंबटूर जंक्शन दोपहर 14:30 बजे पहुँचेगी.

गाड़ी संख्या 20159 कोयंबटूर–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20159 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को कोयंबटूर जंक्शन से 17:05 बजे प्रस्थान कर पालक्काड जंक्शन 18:10 बजे, षोरणूर जंक्शन 19:25 बजे, तिरुर 20:07 बजे, कोष़िक्कोड 20:50 बजे, वडकरा 21:33 बजे, कण्णूर 22:05 बजे, कासरगोड मध्यरात्रि 00:03 बजे, मंगलूरु सेन्ट्रल 01:10 बजे, मुल्की 02:30 बजे, उडुपि 03:00 बजे, कुन्दापुरा 03:26 बजे, बैन्दूर मूकांबिका रोड 03:50 बजे, कुमटा 04:42 बजे, कारवार 05:26 बजे, मडगांव 06:40 बजे, थिविम 07:46 बजे, कुडाल 09:28 बजे, कणकवली 10:00 बजे, रत्नागिरी 12:25 बजे, चिपलुन 13:32 बजे, खेड़ 13:56 बजे, रोहा 15:50 बजे, पनवेल 16:50 बजे, नासिक रोड 20:40 बजे, भुसावल मध्यरात्रि 00:25 बजे, खण्डवा 02:32 बजे, हरदा 03:48 बजे, इटारसी पर 05:00 बजे, पिपरिया 05:58 बजे, गाडरवारा 06:28 बजे, नरसिंहपुर 06:58 बजे ठहराव लेते हुए बुधवार को जबलपुर सुबह 08:45 बजे पहुँचेगी.

इस गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी,  04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे.

यात्री इस नियमित नए नंबर वाली ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं सीट उपलब्धता की जानकारी एनटीईएस, रेलवन ऐप अथवा भारतीय रेल की आधिकारिक ट्रेन पूछताछ सेवा के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-