जबलपुर में एक साल से नाबालिगा के साथ पांच बदमाश कर रहे थे गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देते रहे

जबलपुर में एक साल से नाबालिगा के साथ पांच बदमाश कर रहे थे गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देते रहे

प्रेषित समय :17:29:55 PM / Tue, Aug 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में शहपुरा स्थित एक गांव में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां परकरीब एक साल से पांच बदमाश नाबालिगा के  साथ सामूहिक रुप से रेप कर रहे थे. इस बात का खुलासा आज हुआ है जब परेशान हो चुकी नाबालिगा ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों ने एक आरोपी नाबालिग है जो पीडि़ता का दोस्त है.

पुलिस के अनुसार शहपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिगा उम्र 17वर्ष को उसका दोस्त घुमाने के बहाने सूनसान क्षेत्र में ले गया, जहां पर उसके साथ जबरन रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया. इस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए दोस्त के चार साथियों ने भी नाबालिगा के साथ बारी बारी से रेप किया. गैंगरेप पहली बार दिसंबर 2025 में हुई थी. इसके बाद उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए नाबालिगा के साथ गैंगरेप किया जाता रहा.

धमकियों से घबराई नाबालिगा बात मानने के लिए मजबूर रही. करीब एक 15 दिन पहले एक बार फिर नाबालिग के साथ सामूहिक रेप किया गया. इसके बाद फिर पीडि़ता को बुलाया जाने लगा, उसके मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी. लगातार  मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीडि़ता ने अपनी मां को घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर शहपुरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया.

पुलिस ने इन्हे किया है गिरफ्तार-

पुलिस ने मामले में निखिल सिंह राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी निखिल सिंह राजपूत और पीडि़ता के बीच पहले प्रेम संबंध थें. निखिल से संबंध होने की बात सबको बताने की धमकी देकर पहली बार दिसंबर 2025 में आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगेरेप किया था. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-