जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गौर पुलिस चौकी के ठीक सामने लंबे समय से अवैध आरा मशीन और लकडिय़ों का टाल संचालित हो रहा था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. सोमवार को स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद डीएफओ के निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा. यहां अवैध आरा मशीन के साथ बड़ी मात्रा में लकडिय़ां मिलीं.
वन विभाग ने टाल संचालक अमरजीत उर्फ बंटी ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टाल को सील कर दिया. मौके से लाखों रुपए की लकडिय़ां भी जब्त की गई हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरा मशीन काफी समय से बेखौफ चल रही थी. अधिकारियों का कहना है कि जब्त लकडिय़ों में अधिकांश जलाऊ हैं. बारिश के कारण परिवहन में परेशानी होने से इन्हें डिपो तक नहीं भेजा जा सका था. फिलहाल जब्त लकडिय़ों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. मौसम और रास्तों की स्थिति सामान्य होने के बाद लकडिय़ों को डिपो में शिफ्ट किया जाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

