जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबे पिता-पुत्र, चरगवां के भड़पुरा घाट पर हादसा, महाराष्ट्र से दर्शन करने आश्रम आए थे

जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबे पिता-पुत्र, चरगवां के भड़पुरा घाट पर हादसा, महाराष्ट्र से दर्शन करने आश्रम आए थे

प्रेषित समय :19:43:03 PM / Wed, Aug 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चरगंवा स्थित नर्मदा नदी के भड़पुरा घाट में उस समय हड़कंप मच गया, जब महाराष्ट्र से आश्रम में दर्शन करने आए पिता-पुत्र नदी के गहरे पानी में डूब गए. हादसे के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया. देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था और उनकी तलाश लगातार जारी थी.

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय गणेश पाटिल एवं 10 वर्षीय पुत्र लकी पटेल महाराष्ट्र निवासी भडपुरा आश्रम में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. उसके बाद यह नर्मदा जी पहुंचे हुए थे दोनों नदी में स्नान करने चले गए. इसी दौरान पुत्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. पुत्र को डूबता देख पिता ने उसे बचाने के लिए बिना देर किए गहरे पानी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि पुत्र को बचाने के प्रयास में पिता भी नदी की गहराई में पहुंच गए और दोनों देखते ही देखते पानी में समा गए. हादसा होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. कुछ लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर दोनों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-