जबलपुर में शराब दुकान कर्मचारी के साथ लूट, नकाबपोश बदमाशों ने लूटे 71 हजार रुपए

जबलपुर में शराब दुकान कर्मचारी के साथ लूट, नकाबपोश बदमाशों ने लूटे 71 हजार रुपए

प्रेषित समय :15:46:31 PM / Wed, Aug 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. ग्वारीघाट थानान्तर्गत भटौली पुल के पास नकाबपोश बदमाशों ने शराब दुकान के कर्मचारी अनिल सिंह ठाकुर के साथ मारपीट कर बैग में रखे 71 हजार 840 रुपए लूट लिए. लूट की वारदात उस वक्त हुई है जब वह कटंगा आफिस में जमा करने जा रहा था. वारदात से घबराए अनिल ने थाना ग्वारीघाट पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार अनिल सिंह ठाकुर निवासी ग्राम बागरोन रहली जिला सागर वर्तमान में कृष्णा सिटी माढ़ोताल में रहकर करीब तीन माह से मानेगांव देशी शराब दुकान में कार्यरत है. बीती दोपहर एक बजे के लगभग अनिल शराब दुकान से बिक्री के रुपए लेकर गोरखपुर कटंगा आफिस जाने के लिए निकला. जब वह भटौली पुल से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान नीले रंग की एक्टिवा से चार नकाबपोश बदमाश पीछा करते हुए आए और मारपीट कर बैग छीनकर ले गए. उसने शोर मचाकर पथराव भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे. अनिल ने दुकान के मैनेजर गिरीश शिवहरे को घटना के बारे में बताया इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को खबर दी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-