जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा में आज कांग्रेसजनों ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर नारे बाजी करते हुए कांग्रेसी बोले खा गए शक्कर, पी गए तेल, देखो ऐसा है भाजपा का खेल. यहां तक कि जुलूस के रुप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है.
सिहोरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याज और टमाटर की माला पहनकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. कार्यकर्ताओं ने बाबाताल मंदिर के पास से प्रदर्शन शुरू किया जो पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा. इसके बाद स्ष्ठरू कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को चुटकी भर शक्कर, प्याज और टमाटर बांटे. उन्होंने जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का ध्यान खींचा. कार्यकर्ताओं ने प्याज, टमाटर, तेल और शक्कर के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रोजमर्रा की चीजों की कीमत बढऩे से आम परिवारों का बजट पर असर पड़ रहा है.
महंगाई और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए-
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इनमें खा गए शक्कर, पी गए तेल, देखो भाजपा का खेल और शक्कर-तेल दे ना सके, वह सरकार निकम्मी है जैसे नारे शामिल रहे. इसके बाद बस स्टैंड से कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए स्ष्ठरू कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण की मांग की गई. कांग्रेस ने आम लोगों को राहत देने की भी मांग रखी. प्रदर्शन में कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक नित्य निरंजन खम्परिया, प्रभारी फिरोज खान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल मौजूद रहे. इसके अलावा प्रकाश कुररिया, बाबा कुरेशी, अमोल चौरसिया, आलोक पांडे, मंजू मिश्रा, पवन सोनी, रमा चौरसिया, मनीष शुक्ला और डब्बू पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

