रेल न्यूज: मध्य रेलवे के पुणे-हड़पसर रेलखण्ड पर थर्ड लाइन कार्य के चलते पमरे की 6 ट्रेनें प्रभावित

रेल न्यूज: मध्य रेलवे के पुणे-हड़पसर रेलखण्ड पर थर्ड लाइन कार्य के चलते पमरे की 6 ट्रेनें प्रभावित

प्रेषित समय :18:50:56 PM / Tue, Sep 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य रेल, पुणे मंडल के हड़पसर–पुणे रेलखंड में थर्ड लाइन कमीशनिंग कार्य के लिए पुणे एवं हड़पसर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इस कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से संबंधित कुछ रेलगाडिय़ों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है. इसके अंतर्गत 4 रेलगाडिय़ाँ शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट, 1 रेलगाड़ी मार्ग परिवर्तित तथा 1 रेलगाड़ी रि-शिड्यूल रहेगी.

दौंड जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली रेलगाडिय़ां

1- गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर–पुणे एक्सप्रेस 20 सितंबर को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अगले दिन पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. अर्थात दौंड जंक्शन से पुणे के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी.

2- गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति–पुणे एक्सप्रेस 03 अक्टूबर को रानी कमलापति से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अगले दिन पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. अर्थात दौंड जंक्शन से पुणे के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी.
दौंड जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली रेलगाडिय़ां

3- गाड़ी संख्या 20161 पुणे–जबलपुर एक्सप्रेस 21 सितंबर को पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. अर्थात पुणे से दौंड जंक्शन के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी.

4- गाड़ी संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस 04 अक्टूबर को पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. अर्थात पुणे से दौंड जंक्शन के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी.

पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तित

5- गाड़ी संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस 20 सितंबर को पुणे से प्रारंभ होकर यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग लोनावला–कर्जत जंक्शन–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड़ होकर संचालित होगी.

हड़पसर–रीवा एक्सप्रेस का हड़पसर स्टेशन पर प्रस्थान समय रि-शिड्यूल रहेगा

6- गाड़ी संख्या 20151 हड़पसर–रीवा एक्सप्रेस 24 सितंबर को हड़पसर स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 03:15 बजे के स्थान पर शाम 04:00 बजे, अर्थात 45 मिनट रि-शिड्यूल होकर प्रस्थान करेगी.

इसी प्रकार, 01 अक्टूबर को यह ट्रेन हड़पसर स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 03:15 बजे के स्थान पर शाम 05:00 बजे, अर्थात 1 घंटे 45 मिनट रि-शेड्यूल होकर प्रस्थान करेगी.

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद हेल्पलाइन 139 अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-