जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चलित न्यायालय गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की. वहीं उन्हे यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी है.
चलित न्यायालय विशेष चैकिंग कार्यवाही मान्नीय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती खालिदा तनवीर खान एवं विशाल रिछारिया की उपस्थिति व निर्देशन में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई. कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई.
कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक समझाइश देते हुये दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, आटो/ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित क्षमता अनुसार सवारी बैठाने, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया. चलित न्यायालय कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के साथ आमजन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

