डिवाइडर से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, एक की मौत, दो गंभीर

डिवाइडर से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, एक की मौत, दो गंभीर

प्रेषित समय :16:38:28 PM / Wed, Sep 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा-सिलौड़ी रोड कन्हाई देवरी के पास तेज गति से आ रही मोटर साइकल डिवाइडर से टकरा गई. जिससे बाइक के परखच्चे उड़े गए, वहीं बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार इमलई सिलौंडी में रहने वाले दुर्गेश दाहिया, सोनू बर्मन व सूरज बर्मन बीती शाम मझगवां किसी काम से गए थे. जहां से वे घर के लिए निकले, जब वे कन्हाई देवरी से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए. दुर्घटना में मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए.

वहीं दुर्गेश के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्गेश व दोनों घायल सूरज व सोनू बर्मन को शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया इसके बाद यातायात शुरु हो सका.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-