हिरन नदी में डूबे युवक की मौत, रात को घर से निकला, सुबह उतराता मिला शव

हिरन नदी में डूबे युवक की मौत, रात को घर से निकला, सुबह उतराता मिला शव

प्रेषित समय :16:44:30 PM / Wed, Sep 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित ग्राम गाड़ा मझगवां में आज सुबह एक युवक की लाश हिरन नदी में उतराती मिली है. युवक की लाश मिलने की खबर पाते ही परिजनों सहित गांव के अन्य लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया, पुलिस को पूछताछ परिजनों ने बताया कि वह रात को घर से निकला था. इसके बाद नही लौटा.

पुलिस के अनुसार ग्राम गाड़ा निवासी अशोक पिता  जवाहर कोल उम्र 35 वर्ष बीती रात अपने घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. देर रात तक घर न आने से परिजन चितिंत हो गए उन्होने अपने स्तर पर अशोक की तलाश की लेकिन कही पता नहीं चल सका. आज सुबह अशोक की लाश हिरन नदी के गाड़ा घाट पर उतरानी मिली. लाश मिलने की खबर पाते ही परिजनों सहित गांव के लोग पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि अशोक को मिर्गी के दौरे आते थे. आशंका है कि नदी के पास उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा. इसी वजह से वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-