दिल्ली: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावर फरार

दिल्ली: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावर फरार

प्रेषित समय :16:52:54 PM / Thu, Sep 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह तीन अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सुबह करीब 7 बजे बांकनेर स्थित एक जिम के बाहर हुई. गोली लगने के बाद पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए.

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 42 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत स्थित नाहरी गांव के निवासी थे. प्रमोद 'मुकुल प्रॉपर्टी' का संचालन करते थे और अपने गांव में 'मुकुल गार्डन' नामक बैंक्वेट हॉल के मालिक भी थे.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

रोहिणी में लूट और हत्या के मामले में भतीजी गिरफ्तार

इससे पहले रोहिणी इलाके में हुई एक बुजुर्ग की लूट के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय राकेश खन्ना के रूप में हुई थी.

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए तीन बदमाश घर के अंदर घुसे थे, जबकि एक बाहर निगरानी कर रहा था. आरोपी घर से 1.5 लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण लूट ले गए थे. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों—सिमरन तनेजा, चिराग और पारस को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मृतक की 23 वर्षीय भतीजी सिमरन तनेजा ही इस पूरी साजिश की मुख्य सूत्रधार थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-