बरगी बांध के 5 गेट एक मीटर तक खोले गये, 760 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा, नर्मदा नदी में बाढ़

बरगी बांध के 5 गेट एक मीटर तक खोले गये, 760 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा, नर्मदा नदी में बाढ़

प्रेषित समय :12:08:45 PM / Thu, Sep 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले में औसत से कम बारिश के बावजूद मंडला, डिंडौरी और अमरकंटक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बरगी बांध एक बार फिर लबालब हो गया है। बांध का जलस्तर 421.85 मीटर और जलभराव 93.33 प्रतिशत पहुंच गया। पानी की लगातार आवक को देखते हुए गुरुवार 3 सितम्बर की सुबह 11 बजे बांध के पांच गेट करीब एक-एक मीटर तक खोले गए। इनसे करीब 760 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नर्मदा के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.

गेट खोलने से पहले बरगी बांध प्रबंधन और जिला प्रशासन ने नर्मदा घाटों के आसपास अलर्ट जारी किया है। प्रबंधन के मुताबिक गेट खुलने के बाद नर्मदा के घाटों पर जलस्तर करीब 3 से 4 फीट तक बढ़ सकता है।

707 क्यूमेक पानी की आवक

बरगी बांध प्रबंधन के अनुसार 2 सितंबर की सुबह 8 बजे बांध में 707 क्यूमेक पानी की आवक दर्ज की गई। वर्षा, मौसम पूर्वानुमान और संभावित जल आवक को देखते हुए पांच जलद्वार करीब एक मीटर तक खोले गए हैं। वर्तमान में करीब 760 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है। प्रबंधन ने कहा है कि वास्तविक जल आवक और बांध के जलस्तर के अनुसार पानी की निकासी में बदलाव किया जा सकता है। लोगों से नर्मदा के घाटों और निचले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है। बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए आने वाले दिनों में जल निकासी की मात्रा में बदलाव संभव है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-