जबलपुर के गोसलपुर में जेसीबी से अवैध कारोबारी कर रहे उत्खनन, पुलिस को देखते ही मची भगदड़, जेसीबी चालक पकड़ा गया

जबलपुर के गोसलपुर में जेसीबी से अवैध कारोबारी कर रहे उत्खनन, पुलिस को देखते ही मची भगदड़, जेसीबी चालक पकड़ा गया

प्रेषित समय :20:01:10 PM / Thu, Sep 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोसलपुर स्थित ग्राम ताला देवरी में आज अवैध कारोबारियों में उस वक्त भगदड़ मच गई. जब पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने पीछा करते हुए जेसीबी लेकर भागे चालक को ग्राम धमधा के पास एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार अवैध कारोबारियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

पुलिस के अनुसार ग्राम ताला (देवरी) में कुछ लोग जेसीबी से पहाड़ी में अवैध खुदाई कर रहे हैं, इस बात की खबर मिलते ही गोसलपुर टीआई अपने स्टाफ के साथ पहुंच गई और घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही अवैध कारोबारी पहाड़ी से कूदकर भाग निकले, वहीं जेसीबी लेकर चालक भी भाग निकला.

पुलिस ने पीछा करते हुए जेसीबी को धमधा में राजू चौरसिया के ढाबे के पीछे से पकड़ लिया. पुलिस ने मामले में जेसीबी के चालक सुनील साहू (27), निवासी टिलिया, थाना हनुमना जिला मऊगंज को भी पकड़ा है. जिसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ग्राम ताला में सड़क किनारे पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी की खुदाई कर रहा था. पुलिस ने जेसीबी को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कर खनिज विभाग को सूचना दी है. अवैध खनन में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भावना तिवारी, प्रधान आरक्षक छोटे सिंह, आरक्षक जितेंद्र राय, उदय प्रजापति और संदीप विश्वकर्मा शामिल थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-