बिलासपुर: जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रेषित समय :15:48:25 PM / Fri, Sep 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियों के दौरान एक दुखद हादसा हो गया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक पर मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए मटकी बांध रहा एक युवक गलती से हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.

राजीव गांधी चौक पर हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है. वह राजीव गांधी चौक पर मटकी बांधने का काम कर रहा था, तभी उसका हाथ या शरीर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया. करंट लगते ही वह नीचे आ गिरा और झुलस गया.

सिम्स में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे युवक को बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-