धमतरी. छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 55,600 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई है.
जाखमपुर में मुखबिर की सूचना पर रेड
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के जालमपुर वार्ड स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रणनीतिक तरीके से मकान की घेराबंदी कर अचानक छापा मारा, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई.
कानूनी कार्रवाई जारी
मौके से गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

