सीजेपी प्रोटेस्ट में मारपीट करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की हिरासत में भेजा

सीजेपी प्रोटेस्ट में मारपीट करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की हिरासत में भेजा

प्रेषित समय :15:06:59 PM / Sat, Sep 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर में सीजेपी के आंदोलन के दौरान मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया था, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. बता दें, एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र को गिरफ्तार कर लिया था.

दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज पुरानी एफआईआर में कल एससी-एसटी एक्ट और बाद में पॉस्को एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी थी. बता दें, एक दिन पहले सीजेपी ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और में पॉस्को में केस दर्ज की.

जो हुआ वह सेल्फ डिफेंस में किया- स्वतंत्र

जब संसद मार्ग पुलिस थाने में सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था, उस बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक नया वीडियो सामने आया था. स्वतंत्र ने वीडियो में कहा कि लोग जिसे हमला बात रहे हैं, वह असल में सेल्फ डिफेंस में किया गया था. स्वतंत्र ने कहा कि अगर वह सेल्फ डिफेंस में नहीं करता तो भीड़ उनको पीट-पीटकर मार सकती थी. भारद्वाज का दावा है कि उसे 10 से 15 लोगों ने घेर रखा था. इस दौरान उसके कड़े से नाबालिग के पिता के सिर पर चोट लग गई. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-