जबलपुर में मूर्तिकार गोली मारकर हत्या, भानतलैया क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर में मूर्तिकार गोली मारकर हत्या, भानतलैया क्षेत्र में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :05:02:11 AM / Sat, Sep 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भानतलैया क्षेत्र में देर रात एक बजे के लगभग मूर्तिकार बब्बा उर्फ मनोज सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया है, जब वे भगवान गणेश की मूर्तियों को अंतिम रुप दे रहे थे। गोली चलने की आवाज आसपास के लोग एकत्र हो गए। यहां तक कि राह चलते लोग रुक गए। घायल बब्बा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 
                               पुलिस के अनुसार बब्बा उर्फ मनोज सोनकर भानतलैया मेन रोड के किनारे पंडाल में गणेश जी की मूर्ति को अंतिम रुप दे रहे थे। तभी मोटर साइकल से आए दो बदमाशों ने बब्बा पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही बब्बा गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। जिन्होने घायल बब्बा सोनकर को पहले हनुमानताल थाने पहुंचाया। जहां पर पुलिस कर्मियों ने देखा तो स्तब्ध रह गए, बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद बब्बा सोनकर को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी निकाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस को पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि हनुमानताल क्षेत्र के मराठा समुदाय के लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है, जिसपर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगिल पर जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-